नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इसे 'ग्रीन बजट' करार दिया। सरकार ने बजट में पात्र परिवारों के लिए होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए 260 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 2026-27 के इस बजट में 74,000 करोड़ का टैक्स आने का अनुमान लगाया गया है। बजट में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 5,921 करोड़ रुपये और शहरी विकास एवं आश्रय परियोजनाओं के लिए 7,887 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य सुरक्षित सड़कें, जलवायु गलियारे और बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना है। दिल्ली बजट में बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये का प्रावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.