मधुबनी, मार्च 6 -- फुलपरास। होली दिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरा गांव में चली गोली लगने से मरने वाली महिला के पिता नरहिया थाना क्षेत्र के बैरियाही गांव निवासी मौजे लाल यादव के लिखित बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को थाना पर प्रेस वार्ता करते हुए बताए कि होली के दिन यानि 4 मार्च को अवैध देशी पिस्तौल से चली गोली से एक महिला रंजना कुमारी पति चिंटू यादव उर्फ देवरथ यादव के आंख में गोली लग गई थी । जिसके बाद थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और जांच की गई जिसमें एक नाबालिग आरोपित जिसका पिता का नाम बीरेंद्र यादव है को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में बताया गया कि पिस्तौल को हाथ में लेकर उसे देख रहा था और गलती से गोली चल गई थी जहां सामने...