शामली, मार्च 3 -- होली त्यौहार पर जहां लोग अपनी बहनों के यहां पर होली का सिधारा लेकर जा रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों के चालान काट रहा है। सोमवार को थाना भवन पुलिस ने दो चौपाइयां वाहनों सहित साठ वाहनों के चालान किया। होली त्यौहार पर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है ऐसे में सुरक्षा के मध्य नजर मद्देनजर थाना भवन पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पांच दर्जन वाहनों के चालान काट दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चरथावल बस स्टैंड मोड, शामली बस स्टैंड, थाना गेट आदि मुख्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो चौपाइयां वहान एक कार व एक सफेद हाथी सहित साठ वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.