एटा, मार्च 2 -- होली त्यौहार पर जनपद के सीएचसी पर चौबीस घंटे इमरजेंसी सुविधाएं सक्रिय रहेंगी। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने सभी सीएचसी एमओआईसी को अपने-अपने यहां इमरजेंसी सुविधायें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये हैं। सीएमओ ने बताया कि होली त्यौहार पर जनपद में संचालित आठ सीएचसी अलीगंज, जैथरा, सकीट, मारहरा, चुरथरा, जलेसर, बागवाला, निधौलीकलां में चौबीस घंटे तक इमजेंसी सुविधाएं सक्रिय रहेंगी। लोगों को चिकित्सीय सुविधायें मुहैया कराने के लिए एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स और स्वीपर की ड्यूटी लगायी गई है। होली के दिन मारपीट, झगड़ा, कीचड़, रसायनयुक्त रंगों के प्रयोग से दिक्कत होने पर लोगों को सीएचसी पर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। जिसके लिए सीएचसी पर चिकित्सक, स्टाफ और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए निर्देशित किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.