बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सरल व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश में आरटीओ ने जनपद के विभिन्न जगहों पर रविवार को डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि सीएम के निर्देश पर होली त्योहार के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के साथ परिवहन निगम, वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे के किनारे खड़े वाहनों, प्राइवेट बस के चालकों व परिचालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने...