चंदौली, मार्च 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर होली त्योहार पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इस दौरान मंगलवार को जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रुप से तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मो सहित परिसर में चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही आईडी चेक की गई। वही विभागीय कर्मचारियों से सुरक्षा को लेकर सहयोग करने को कहा गया। पीडीडीयू जंक्शन पर होली त्योहार को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस दौरान जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत मय फोर्स स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मो, यात्री हाल, रिटायरिंग रुम में प्रतीक्षारत यात्रियों का सामान चेक किया गया। इसके अलावा गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों में सघन तलाशी ली गई। वही स्टेशन परिसर में आटो चालक,निजी वाहन चालक सहित सवार वाहनों की तलाशी ल...