गौरीगंज, फरवरी 27 -- अमेठी। होली के पर्व पर हुड़दंग, सड़क दुर्घटनाओं और मिलावटी खान-पान से होने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने बताया कि कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ को अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन वार्डों में अतिरिक्त बेड और जरूरी दवाओं का स्टॉक पहले से ही सुनिश्चित कर लिया गया है। दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित इलाज के लिए एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएमएस बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली के त्यौहार पर होने वाली दुर्घटना से निपटने का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.