मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। होली तक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया बस स्टैंड तक दो बसों का परिचालन होगा। शुक्रवार को जंक्शन परिसर से इसकी शुरुआत हुई। यह रात में साढ़े आठ बजे के बाद तीन मार्च तक खुलेगी। रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रणजीत कुमार ने बस परिचालन की पुष्टि की है। बताया है कि होली के दौरान जंक्शन पर देर रात्रि तक यात्री आते हैं। उन्हें सुरक्षित बैरिया बस स्टैंड तक पहुंचाने को लेकर जिला पुलिस ने दो बस की व्यवस्था की है। यह निःशुल्क सेवा है। यह बस भी जिला पुलिस की ही है। इसपर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...