नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों (नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और सराय रोहिल्ला) पर 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी। होली के अवसर पर स्टेशन में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान केवल दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिला यात्री को छोड़ने के लिए आने वाले शख्स को प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.