बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। जनपद में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। गुलाबी ठंड अब विदा ले रही है और सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, होली तक गर्मी का असर काफी बढ़ जाएगा। अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 18 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को भी जिले में मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह करीब सात बजे तक हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तेजी ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। दोपहर के समय धूप के तेवर थोड़े तीखे हो गए। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सड़कों और बाजारों में कुछ लोग सर्दियों के भारी कपड़ों को छोड़ गर्मियों के हल्के कपड़ों में नजर आए। दोपहर के समय सूरज की कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.