भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। होली के समय लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। लोग बाहर से घर आते हैं। शहर के लोग यहां से अपने गांव-घर जाते हैं। इसलिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष रूप से कहा गया कि जाम कहीं ना लगे। इसकी तैयारी मुक्कमल हो। क्योंकि जाम में यदि परिवार कहीं फंस जाता है तो बच्चे उकताने लगते हैं। खास कर कहलगांव, घोघा और सबौर पथ पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए गए। एनएच के कार्यपालक अभियंता को कहा गया कि यदि इसके लिए चार-पांच दिन कार्य स्थगित रखना पड़े तो रखा जाए। निर्माण सामग्री को सड़क पर रखकर डंप नहीं किया जाए, जिससे कि जाम लगने की संभावना बन जाए। होलिका दहन के लिए संवत जलाने की परंपरा इस बार भी जारी रहेगा लेकिन संवत की ऊंचाई छह फीट से ऊंची नहीं होगी। यह आदेश डीएम डॉ. नवल किशोर ...