मऊ, मार्च 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में बुधवार की दोपहर होली के दिन दोपहर में होली जुलूस पर छत के ऊपर से किसी ने केमिकल युक्त ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे पांच लोग झुलस गए, इसमें गंभीर रूप से झुलसे युवक को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर काजीटोला निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार बुधवार की दोपहर होली के जुलूस में शामिल होकर जा रहा था। जुलूस जैसे ही संगत जी मंदिर से अपने पुराने रास्ते सोनार गली छोटी बाजार से बड़ी बाजार पहुंची इसी द...