फतेहपुर, मार्च 3 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे बरार गांव में मंगलवार शाम होली जलाने में ग्रामीणों के अलग-अलग मत को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरोहित से जानकारी के बाद मंगलवार रात होली जलवाई। थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे बरार गांव में कई ग्रामीण मंगलवार को ही पंचांग तिथि के अनुसार होली जलाना शुभ मानकर जलाना चाहते थे जिसको लेकर आपस में विवाद छिड़ गया स्थिति यह बनी की किशनपुर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। तब कई पुरोहितों और जानकार पंडितों से बात करके सभी को संतुष्ट किया गया। फिर मंगलवार आधी रात के बाद होली जलवाई गई हालांकि इस दौरान पुलिस ने सूझबूझ से मामला निपटा दिया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि होली जलाने में ग्रामीणों में अलग-अलग मत थे, जिन्हें समझाकर मामल...