बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। नगर के होली चाइल्ड कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में उच्च अंक लाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय की छात्रा अंजलि जैन ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी जैन एवं पायल जैन ने 93.2 प्रतिशतअंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अदिति पंवार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों-लकी, आयशा, पलक, स्वाति, रिहा, परीक्षित, अब्राहिम एवं मोक्षी-ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- कृति केसरवानी पहले, आदर्श मौर्य दूसरे स्थान पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र ...