गुमला, दिसम्बर 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। होली चाइल्ड्स बाल भारती स्कूल सिसई रोड में गुरूवार को विज्ञान और कला-शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित जेम्स बाखला और उप प्रधानाचार्य संदीपा तिर्की के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षक अखिलेश यादव,प्रियंशी प्रियम, सुनीता प्रभा टोप्पो, योगिता टोप्पो, शाहिना परवीन, रश्मि कुमारी, सबनम निशा,लाडली तबस्सुम, कैटरीना टेट, देव कीर्ति और इग्निशिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।विद्यार्थियों ने विज्ञान के कार्यशील मॉडल, परियोजनाएं और चार्ट प्रस्तुत किए। जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग जैसे व...