मथुरा, जून 1 -- नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के शिष्टमण्डल व्यापारी शहीद दिवस पर महापौर विनोद अग्रवाल से मुलाकात करके अग्रसेन चौक मसानी की तर्ज पर होली गेट पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कहा कि होलीगेट चौराहे का नाम भामाशाह चौक किया जाए। शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह की प्रतिमा होली गेट पर स्थापित करना व्यापारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें भैंस बहोरा से डालाव घर हटाने, पुराना बस स्टैंड से होली गेट की सड़क के निर्माण की धीमी गति होने, कोतवाली रोड के व्यापारियों द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व निगम में निर्धारित शुल्क के साथ किए गए नामांतरण पर नाम परिवर्तित करने, जवाहर हाट के दुकानदारों की हाउस टैक्स ...