हल्द्वानी, जनवरी 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अल्मोड़ा निवासी डॉ. ललित मोहन जोशी की नई होली गीत संग्रह पुस्तक बरसत रंग फुहार का विमोचन किया। पुस्तक में 100 पारंपरिक होलियां संग्रहित की गई हैं। लेखक डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि ये होलियां सदियों से कुमाऊं में गाई जाती रही हैं, लेकिन समय के साथ कई पदों में शब्दों की अशुद्धियां आ गई थीं, कुछ लुप्त हो चुके थे। पुस्तक में इन अशुद्धियों को सुधारने के साथ-साथ खोए हुए पदों और अंतरों को खोजकर पुनः शामिल किया गया है। डॉ. जोशी ने पुस्तक को महिला होल्यारों को समर्पित किया है। उनका कहना है कि घर-घर बैठकी होली गाने वाली महिलाओं के लिए यह किताब बहुत कारगर साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.