कोटा, मार्च 5 -- कोटा जिले में करंट लगने से बीएसटीसी स्टूडेंट की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब छात्र अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए गया था। अचानक से वीडियो बनाने के दौरान उसका हाथ ट्रांसफार्मर से टच हो गया। इसके बाद उसको तेज करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। यह घटना शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके के लैंडमार्क एरिया में सामने आई है। मृतक छात्र के चाचा इंद्राज मीणा ने बताया कि उनका भतीजा धीरज मीणा गोविंदपुर बावड़ी बूंदी का रहने वाला था। जो की जयपुर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रहा था। भतीजा 3 दिन पहले ही होली की छुट्टी पर जयपुर से घर लौटा था। आज वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए लैंडमार्क सिटी इलाके में गया। जहां पर हॉस्टल एरिया में उसके दोस्त भी रहते हैं। वहीं डांस करते समय भतीजा अपने दोस्तों का वीडियो बना रहा था। इसी...