मेरठ, मार्च 7 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में होली समाप्त होने के बाद कुछ युवकों ने होली खेलने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और सिर फोड़ दिया। माधवपुरम सेक्टर-तीन निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को वह होली खेलने के बाद वह नहाकर घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान सांई मंदिर पार्क निवासी करन, अपने जीजा शिवम, बोना व तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ आया और उससे होली खेलने का प्रयास करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने जबरन रंग लगाने का प्रयास किया। वह अपने घर में चला गया। इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस गए और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने रविन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...