मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में होली खेलने से मना करने पर महिला से छेड़खानी की गई। पीड़िता ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में एक युवक भी किराए पर रहता है। महिला का आरोप है कि होली के दिन युवक जबरन उसके पास होली खेलने के लिए आ रहा था। मना करने के बावजूद वह बदतमीजी करता रहा और छेड़खानी करने लगा। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.