शामली, मार्च 6 -- होली के मौके पर शहर के चरण सिंह कॉलोनी के पीछे अंडरपास के पास ट्यूबवेल पर होली खेलने गए एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के चरण सिंह कॉलोनी गली नंबर-2 निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुखवीर सिंह ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुभ होली खेलने के लिए कॉलोनी के पीछे अंडरपास स्थित ट्यूबवेल पर गया था। इसी दौरान करीब सात-आठ बाइकोंपर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आते ही पुत्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार, लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.