बागपत, मार्च 5 -- बिनौली। बिनौली थाना क्षेत्र के बड़ावद गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की बुधवार की देरशाम सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक अपने एक दोस्त के बुलाने पर बड़े भाई और कुछ अन्य दोस्तों के साथ तितरौदा गांव में होली खेलने के लिए गया था। वहां दुकान पर मौजूद एक युवक से उसकी किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना का पता चलते ही एएसपी और एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बड़ावद गांव निवासी अमृत शर्मा अपने एक दोस्त के बुलावे पर अपने बड़े भाई और कुछ अन्य साथियों के साथ तितरौदा गांव गया था। बताया जाता है कि वहां दुकान से सामान खरीदते समय अमृत शर्मा का गा...