बलरामपुर, मार्च 5 -- पचपेड़वा, संवाददाता। नगर पंचायत पचपेड़वा के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय सिद्धार्थ कश्यप की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर सिद्धार्थ सुबह से दोपहर तक अपने साथियों के साथ जमकर होली खेल रहा था। इसके बाद वह लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के पीछे स्थित तालाब में वह नहाने चला गया। जिस दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि नहाते समय वह तालाब के बीच तक पहुंच गया, जहां पहले से एक पेड़ गिरा हुआ था। कुछ देर वह उसी पर बैठा रहा, लेकिन वापस लौटने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कस्बा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे तालाब में युवक के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर...