नई दिल्ली, मार्च 3 -- रंगों की मस्ती, हवा में उड़ता गुलाल और अपनों का साथ- होली का त्योहार खुशियों की ऐसी लहर लाता है कि हम अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। लेकिन जैसे ही उत्सव का शोर थमता है, कई लोगों को अकसर सिरदर्द या माइग्रेन की टीस जैसी समस्या होनी शुरू हो जाती है। ये महज सिर्फ एक थकान नहीं होती है, बल्कि घंटों धूप में रहना, रसायनों वाले पक्के रंग, पानी की कमी और मिठाइयों का अधिक सेवन का वो मिला-जुला असर है, जो हमारे नर्वस सिस्टम को हिलाकर रख देता है। होली की यादें तो पूरे साल ताजा बनी रहती हैं, लेकिन त्योहार पर मिला ये 'हैंगओवर' उत्सव के अगले दिन को भारी बना देता है। फोर्टिस अस्पताल (शालीमार बाग ) के आंतरिक चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गोयल से जानते हैं होली खेलने के बाद किन 8 वजहों से बढ़ जाता है माइग्रेन का दर्द। यह भी पढ़ें- खत...