प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- होली पर बुधवार शाम दंपती ने एक युवक को घर बुलाया और करंट लगाकर मार डाला। मृतक के पिता ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश सरोज उर्फ राजाबाबू का होली की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी से विवाद होने लगा। राजाबाबू गांव के ही रहने वाले हीरालाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु यादव को होली खेलने के लिए अपने घर ले गया। इस दौरान करंट से उसकी मौत हो गई। तभी राजाबाबू का पड़ोसी कन्हैया सरोज पहुंचा लेकिन करंट हटाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सूचना मिलते ही एसओ प्रभात सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भर...