बिजनौर, मार्च 2 -- नहटौर। मोहल्ला जोशियान के पास स्थित कब्रिस्तान में मोहल्ले के ही युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक एक दिन पहले ही होली मनाने के लिए अपने घर आया था। मोहल्ला जोशियान निवासी आकाश पुत्र कोमल 26 वर्ष कुछ वर्षों से नांगल सोती क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में रह रहा था। सोमवार को होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए अपने घर आया था। मंगलवार की प्रातः मोहल्ले के पास स्थित कब्रिस्तान में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा। जिससे मौहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-प...