पलामू, मार्च 1 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। सतबरवा में चौक चौराहे समेत स्कूलों में छात्रों ने रविवार को जमकर होली खेली। मुख्यालय से आठ किलो मीटर दूर हलुमाड़ के सखुवाटांड़ टोला में एचभीयूएम स्कूल के छात्रों ने होली खेलकर पढ़ाई करने की शपथ ली। होली के गीतों पर खुशी का इजहार किया और रंग गुलाल उड़ाकर खूब थिरके। वाद्ययंत्र पर होली आई होली आई, होली खेले रघुवीरा अवध में तथा रंग बरसे भीगे चुनरवाली के गीत बजाकर छात्र नाचते - गाते नजर आएं। निदेशक अनीता पॉल ने कहा होली अनेकता में एकता का त्यौहार है। इसमें सभी तरह का भेदभाव मिट जाता हैं। मौके पर पंकज सिंह, प्रमोद सिंह,आशीष कुमार बैठा सभी शिक्षकों के साथ काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...