होली क्रास स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
बोकारो, अगस्त 17 -- होली क्रास स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। मुख्य अतिथि तरूमित्र, पटना राष्ट्रीय मुख्यालय के यूथ कोऑर्डिनेटर देवप्रिय दत्त ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायी भाषण और मनमोहक नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। 'वंदे मातरम्' के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : डीपीएस में धूमधाम से मनाया गया स्वतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.