भभुआ, मार्च 1 -- पेज चार की खबर होली को ले 15 जगहों पर मजिस्ट्रेट ,पुलिस अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलाव एवं करमचट थाना क्षेत्र में होली को ले पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है। होली को लेकर पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और जवानों की शांति व्यवस्था को लेकर तैनात किया गया हैं। बेलाव प्रभारी थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि बेलांव थाना क्षेत्र के नौ जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती होगी। जहां एक स्थान पर एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी और 4 जवान तैनात होंगे। वही करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र में तेंदुआ, धवपोखर,कूड़ारी, झाली, सबार, अमांव 6 जगहो पर होली को लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और जवान की तैनाती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...