अररिया, मार्च 1 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय आदर्श थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने की। इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शराबियों और हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसडीपीओ ने कहा कि होलिका दहन स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि लहरिया कट और अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। बैठक में थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कु...