बगहा, मार्च 2 -- बेतिया/बगहा,हिसं/नप्र। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि होली पर किसी भी विषम परिस्थिति को निपटाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम का गठन किया गया है। जिसमें चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सहित एंबुलेंस आदि की तैनाती की गई है। टीम में तैनात सभी चिकित्सक व स्वस्थ कर्मियों की छुट्टी भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है। इसकी सूचना जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी को दी गयी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लेकर सीएचसी में विशेष इंतजाम किए गए है। होली पर किस भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पीएचसी स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया शहरी पीएचसी, अतिरिक्त पीएचसी , एपीएचसी में टीम तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम 3 मार्च से 5 मार्च तक पूरी मुस्...