गया, मार्च 2 -- होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। होलिका दहन से लेकर झुमटा तक किसी प्रकार की दुर्घटना व अप्रिय घटना में घायल होने वाले मरीजों को त्वरित इलाज हो इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए 30 बेड सुरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में जो बेड हैं इसके अलावा 10 बेड का ऑब्जरवेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा प्रीफैब्रिकेटेड वार्ड में 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक की छुट्टी रद्द अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो से पांच मार्च तक सभी डॉक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती शिफ्ट में बांट कर की गई है। होली के दौरान क...