आगरा, फरवरी 28 -- जनपद में होली के त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाए चालू रहेंगी। होली पर अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को तुरत उपचार मुहैया होगा। सीएमओ ने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि होली पर जनपद स्तर पर मॉनीटरिंग के लिए डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप सिंह को नोडल अफसर बनाया गया है। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इमरजेंसी कक्षों में चिकित्सक व पैरामेडीकल स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं व विषाक्त भोजन से बीमार होने वाले रोगियों के लिए उपचार की विशेष व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.