अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलेभर में ढाई हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसे लेकर थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। इसके अलावा पीएसी व आरएएफ मांगी गई है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। होली को लेकर पुलिस ने अभी से तैयारी पूरी कर ली। सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें की गई है। साथ ही भ्रमण करके संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएंगी। जिलेभर के पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात रहेगी। 10 क्यूआरटी की टीमें सक्रिय रहेंगी। बीट कांस्टेबलों को होलिका स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व में जिन स्थान...