सहरसा, मार्च 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिमरी बख्तियारपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, डाक बंगला चौक, शर्मा चौक, पुरानी बाजार, स्टेशन रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने आमजनों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी, डीजे पर अश्लील गानों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्ती दल एवं दंडाधिकारी की...