लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना परिसर में होली,रमजान व रामनवी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने की। मौके पर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में बीडीओ श्री तिवारी ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, इसे मिल-जुलकर मनाने की परंपरा बनाए रखना चाहिए। उन्होने डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी। अंचल अधिकारी श्री राम ने कहा कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि होली के दौरान उपद्रव करने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.