सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी डीसीएलआर,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष के साथ विधि व्यवस्था संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में आगामी होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण के लिए तैयारी की समीक्षा की गई।संवेदनशील स्थलों पर निरंतर चौकसी,सतर्कता एवं सभी स्तरों पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षात्मक बैठक के दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामलो के निवारण की वर्तमान स्थिति एवं भू समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि के संबंध में समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।साप्ताहिक रूप से अंचल स्तर...