पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले की सड़कों पर जहां पुलिस की गश्त के साथ वाहन जांच तेज कर दी गई है, वहीं ट्रेनों में आरपीएफ की जांच चल रही है। खासकर जोगबनी- पूर्णिया जंक्शन रेलखंड पर काफी सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल बार्डर के नजदीक पड़ने के कारण जोगबनी से आने वाली हर ट्रेन की बारीकी से जांच की जा रही है। आरपीएफ के पूर्णिया जंक्शन प्रभारी शोएब आलम ने बताया कि कटिहार- पूर्णिया एवं पूर्णिया- जोगबनी रेलखंडों पर दो स्थानों कटिहार एवं जोगबनी में होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर स्टेशनों पर सतर्कता बरती जा रही है। -वाहन जांच में तेजी, कट रहा है चालान: -एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले की सड़कों पर वाहन जांच तेज कर दी गई है। अनियमित रूप से वाहन च...