किशनगंज, मार्च 2 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता होली पर्व को लेकर रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। चार मार्च को होली का त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिख रही है। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इस पर्व को भाई चारगी के माहौल में मनाए, होली की आड़ में हुड़दंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही गश्ती में तैनात पुलिस बल द्वारा हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी, साथ ही भोजपुरी के अश्लील गानों के साथ डी जे पर प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गाने की शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही होली के दिन पूरे इलाके में गश्त तेज रहेगी। रंग में भंग डालने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नही जाएंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदधिकारी, अ...