पूर्णिया, मार्च 1 -- रूपौली, एक संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को रूपौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय रंजन ने की। बैठक में अंचल पुलिस इंस्पेक्टर हरिशंकर मिश्रा, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही त्योहार में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में शराब का निर्माण और सेवन दोनों दंडनीय अपराध हैं। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और हुरदंग करने वालों या असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प...