पटना, फरवरी 25 -- होली के मद्देनजर जिले में छह सौ जगहों पर संवेदनशील माना गया है, जहां इस बार सुरक्षा के तगड़े प्रबंध रहेंगे। 74 जगहों पर शांति समिति की बैठक होगी, जिसमें आसपास के लोगों को बुलाया जाएगा ताकि इस दौरान शांति बहाल रहे। प्रत्येक थाने में तीन अतिरिक्त गश्ती दल बनाया जाएगा। होली में सुरक्षा को देखते हुए 28 फरवरी से पांच मार्च तक विशेष सर्तकता बरती जाएगी। पुलिस ने सांप्रदायिक दृष्टिकोण से पटना शहर और आसपास के इलाके में 65 ऐसे जगहों को चिह्नित किया है, जहां अशांति की आशंका हो सकती है। इसीलिए चिह्नित जगहों पर होली के दौरान विशेष सर्तकता बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक थाना, अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक होगा। 74 जगहों पर इस बार शांति समिति की बैठक होनी है। होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग पटना शहर से बाहर...