आगरा, मार्च 5 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के तराई गांव में होली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव समसपुर तराई में गत मंगलवार की रात होली को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट में एक पक्ष से उमेश, दीपक, अर्जुन, नीरज और शिवांक घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से रामनरेश और राजपाल को चोटें आई हैं। पहले पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उमेश पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका खेत जोतने वाला हल होली पर जलाने के लिए रख दिया था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि...