बोकारो, मार्च 3 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।होली को लेकर सोमवार को विद्युतनगरी चंद्रपुरा बाजार गुलजार रहा। देर शाम तक जरूरी सामानों की खरीदारी की गई। यहां रग अबीर, पिचकारी आदि की कई दुकानें लगाई गई है। मंगलवार को भी बाजार में इन सामानों की बिक्री की जाएगी। खरीदारों ने बताया कि इस साल सभी चीजों के दाम में वृद्धि है जिसके कारण परेशानी हो रही है। राशन फलमूल आदि की दुकानों में भी भीड़ रही। इधर, चंद्रपुरा पुलिस ने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मालने का आग्रह किया है। जगह-जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। विद्यालयों में इस दिन होली की छुट्टी हो गई। अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की तथा धमाल मचाया। एसआर इंटरनेशनल एकेडेमी नर्रा, तेलो और चंद्रपुरा में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न कला गतिविधियों का आयोजन...