धनबाद, मार्च 2 -- लोयाबाद थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें वार्ड 7 व 8 के नवनिर्वाचित पार्षदों समेत गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने नवनिर्वाचित दोनों पार्षदों का स्वागत किया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के नाम पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने या शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर वार्ड 7 व 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अरुण चौहान व रामेश्वर तुरी, कांग्रेस नेता राजकुमार महतो व असलम मंसूरी, पूजा समिति के जयप्रकाश पांडेय व विजेंद्र पासवान, मनोज मुखिया, दिनेश रवानी, आशुतोष भंडारी, अनवर मुखिया, मन्नू सिंह, आजाद अंसारी, एसआई रोहित महतो, एएसआई नवल किशोर शुक्ला, मिन्हाज खान, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.