मुरादाबाद, फरवरी 23 -- होली के पर्व को लेकर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक भारी संख्या में यात्रियों को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर 274 ट्रिपो में बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि दो मार्च से चार मार्च तक होली का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बड़ी संख्या में यात्रियों का मूवमेंट होगा। उनकी सुविधाओं के लिए 28 फरवरी से नौ मार्च तक कई ट्रिपों में बसें चलेंगी। दिल्ली-कौशांबी-रामनगर के अलावा दिल्ली-कौशांबी-हल्द्वानी, दिल्ली-कौशांबी-टनकपुर रूट पर बसें पर्याप्त चलाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली-गोरखपुर, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-संभल, कौशांबी-मुरादाबाद, दिल्ली-रायपुर के अलावा धामपुर-कालागढ रूट पर भी पर्याप्त बसों का संचालन किया जाएगा। आरएम ने बताया कि हरिद्वार-रुपईडीहा के अलावा हरिद्वार-लखनऊ, हरिद्वार-बरेली व ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.