मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली को लेकर रेल क्षेत्र में जीआरपी और आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। शराब तस्कर व कैरियर से लेकर शातिर अपराधी और जेबकतरों पर नजर रखी जा रही है। खासकर सुरक्षा एजेंसियों के सामने प्रतिबंधित शराब की तस्करी रोकना बड़ी चुनौती है। इस साल अब तक औसतन हर हफ्ते कैरियर की गिरफ्तारी के साथ ही शराब की बरामदगी हो रही है। बीते दो महीने में 10 कैरियर पकड़े जा चुके हैं। साथ ही 500 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई है। दरअसल, यूपी व पश्चिम बंगाल से आने वाली ट्रेनों से सबसे अधिक शराब की खेप आ रही है। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि संदिग्धों की धर पकड़ को रेल पुलिस के जवान सादे लिबास में भी सक्रिय हैं। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर व पार्किंग परिसर से लेकर ट्रेन-पटरी तक निगहबानी की जा रही है। आरपीएफ...