साहिबगंज, मार्च 1 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली का पर्व मानने को लेकर रविवार को बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नूनू देव राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित क़ुमार ने कहा कि बोरियो में सामाजिक सदभाव की मिशाल है। सभी समुदाय के लोग पर्व को मिल कर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों पर पुलिस की नजर हमेशा बनी रहेगी । लोगो को कानून हाथ मे नही लेना है। अफवाह से बचना है। अफवाह फैलाने वाले लोगो की सूचना थाना को दे। मौके पर एमओ सुभाष कुमार, एएसआई मनोज शर्मा, पुअनि जिया लाल किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, रिजवान अंसारी, मनोज दास, मो. गफ्फार अंसारी, सकील अहमद, मु...