औरैया, मार्च 2 -- बेला, संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम बेला कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने किया। कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट और जैकेट पहनकर लाठी के साथ मुस्तैद नजर आए। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.