जमशेदपुर, फरवरी 25 -- होली को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से भारी भीड़ उमड़ने लगी है। टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। खासकर टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। छपरा एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस में स्लीपर और जनरल कोच में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। रिजर्वेशन काउंटर पर लंबी कतार लग रही है, जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी वेटिंग है। कई ट्रेनों में एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में 100 से अधिक वेटिंग पहुंच चुकी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बक्सर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण रेलवे अतिरि...