किशनगंज, मार्च 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता होली पर्व को लेकर शुक्रवार की संध्या कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी ने बैठक में उपस्थित लोगों से हर पर्व की तरह होली पर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी प्रेम व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व के दौरान डीजे तथा अश्लील गानों पर पूरी तरह से बैन रहेगा, असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।बैठक में स्थानीय मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, उपप्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती,पैक्स अध्यक्ष निसार कौसर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज हैदर, सुमन कुमार चौधरी,मोहसिन आलम सहित बाजार के कई...